अब्दुल कलाम पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे डॉ पार्थ प्रतिम

अब्दुल कलाम पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे डॉ पार्थ प्रतिम

अब्दुल कलाम पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे डॉ पार्थ प्रतिम; सिलीगुड़ी, 17 नवंबर 2019; दैनिक जागरण
संवाद सुत्र, चामुर्ची: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित होंगे बनारहाट के डॉक्टर पार्थ प्रतिम। स्वास्थ्य एवं विज्ञान चेतना मूलक कार्य में उनके योगदान को लेकर उन्हें यह पुरस्कार दिल्ली के कांस्टीट्यूषनल क्लब स्पीकर हॉल में आगामी 22 नवंबर को दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली एवं आसपास के कई संस्था के संयुक्त मंच द्वारा दिया जाएगा। विभिन्न पेषे से जुड़े लोग जो बिना आर्थिक लाभ लेकर सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते है, इस प्रकार के व्यक्ति को ही यह पुरस्कार दिया जाता हैं। डॉ पार्थ प्रतिम चाय बागान, बस्ती इलाके में स्वास्थ्य, पर्यावारण से लेकर कुसंस्कार जैसे असामाजिक कार्यों के खिलाफ गत 30 वर्शों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। डॉक्टर पार्थ प्रतिम लेपटॉप, प्रोजेक्टर, आडियो विजुअल के माध्यम से चाय बागानों एवं बस्तियों में जाकर लोगों को कुसंस्कार, पार्यवरण एवं विभिन्न रोगों के बारे में जानकारी एवं बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करते हैं।


यह कार्य अपने निजी खर्च से वह करते हैं। डुआर्स के चाय बागान में अक्सर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया रोग से कई लोग बिना जानकारी के कारण मारे जाते हैं। इस रोग के बारे में जानकारी एवं रोग से बचने के उपाय को लेकर अक्सर समय निकालकर डॉक्टर पार्थ प्रतिम जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा रचित कई स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकें विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाषित हो चुके हैं। टी एसोसिएषन ऑफ इंडिया के डुआर्स षाखा के सचिव रामअवतार षर्मा ने बताया डॉक्टर पार्थ प्रतिम द्वारा निस्वार्थ रूप से चाय बागान क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जो सेवा पहुंचा रहे है यह काफी प्रषंसनीय कार्य है। उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाना काफी खुषी की बात है। संासद जॉन बरला ने भी डॉक्टर पार्थ प्रतिम की कार्य की सराहना करते हुए कहा डुआर्स के पिछड़े पड़े चाय बागान, बस्ती इलाकों में उनके सेा मूलक कार्य काफी सराहनरीय है। उन्हें अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया जाना डुवार्स के लोगों के लिए गर्व की बात है।

Join our mailing list Never miss an update